फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रानिक सामान के गोदाम से वांशिग मशीन व कूलर चोरी

विज्ञापन
फतेहगढ़ स्थित गोदाम का ताला टूटने के बाद खुला पड़ा दरवाजा। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
इलेक्ट्रानिक सामान के गोदाम से चोरी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। इलेक्ट्रानिक सामान के गोदाम का ताला तोड़कर घुसे चोर दो वाशिंग मशीन व दो कूलर के अलावा अन्य सामान ले गए। बुधवार सुबह दुकानदार को चोरी की जानकारी हुई। उसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हाथीखाना निवासी शाकिर अली की कानपुर रोड पर प्रिंस इलेक्ट्रानिक के नाम से दुकान है। दुकान के पीछे ही गोदाम है। इसमें फ्रिज, कूलर, वाशिंग मशीनें रखी हैं। मंगलवार रात चोरों ने गोदाम के गेट में लगे ताले तोड़ दिए। गोदाम से चोर दो वाशिंग मशीनें व दो कूलर चुरा ले गए।
विज्ञापन

घटनास्थल से 50 मीटर की दूर स्थित मिलेट्री चौराहे पर पुलिस पिकेट लगी थी। बुधवार को पड़ोसियों ने गोदाम के ताले टूटे होने की जानकारी शाकिर अली को दी।
इस पर वे मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। चौकी इंचार्ज लाल सिंह ने पहुंचकर छानबीन के बाद चोरी के खुलासे का भरोसा दिया। शाकिर अली ने घटना की तहरीर दी है। पुलिस ने जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करने की बात कहकर पीड़ित को टरका दिया।
पांच हजार रुपये व हजारों रुपये का अनाज चोरी
नवाबगंज। थाना क्षेत्र के गांव सिरमौरा बांगर में चोरों ने एक घर से पांच हजार रुपये व अनाज पार कर दिया। गांव निवासी नरेंद्र पाल की गांव के बाहर लकड़ी के खोखे में परचून की दुकान है। इसके चारों ओर टट्टर बनाकर नरेंद्र वहीं रहते हैं।
विज्ञापन

मंगलवार रात चोरों ने खोखे का ताला तोड़कर पांच हजार रुपये व पेय पदार्थ, पान मसाला चोरी कर लिया। चोर चार पैकेट गेहूं, एक पैकेट आलू, दो पैकेट मक्का, एक पैकेट चावल भी ले गए। बुधवार सुबह नरेंद्र पाल ने नगदी व गल्ला समेत पचास हजार का सामान चोरी होने की तहरीर दी है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें