फोटो- 30 थाने में मौजूद मारपीट में घायल युवतियां। संवाद
नवाबगंज। रंजिश में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। देखते ही देखते ईंट-पत्थर चलने लगे। दोनों पक्षों से मां-बेटियों समेत आठ लोग घायल हो गए। पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को पकड़कर थाने लाई। मामले में किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
थाना क्षेत्र के ग्राम सोना जानकीपुर निवासी रघुवीर सिंह गांव में ही अपने दूसरे घर गए थे। रघुवीर सिंह का पुत्र कल्लू दरवाजे पर खड़ा था। रंजिश में गांव के ही अंकित और विक्रम ने कल्लू को पीट दिया। इसके बाद दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने हो गए। उनमें मारपीट के बाद पथराव शुरू हो गया। इससे भगदड़ मच गई।
मारपीट में एक पक्ष से रघुवीर सिंह की पत्नी मीना देवी, पुत्र कल्लू, पुत्री पूजा, खुशबू, नंदनी, बिट्टू तथा दूसरे पक्ष से अंकित और विक्रम भी घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के लोगों को थाने ले गई।
इंस्पेक्टर क्राइम संजय राय ने बताया कि रंजिश में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। घायलों को मेडिकल के लिए भिजवाया गया है। दोनों पक्षों से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।