फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: लेन-देन को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, फायरिंग

Sat, 11 Oct 2025 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-27, गांव कलुआपुर में दो पक्षों में होती मारपीट। संवाद
विज्ञापन
शमसाबाद। लेन-देन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठीडंडे चले। फायरिंग भी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि अभी मामले में तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव कलुआपुर निवासी संगम गंगवार का टेंट हाउस फैजबाग बाजार में है। गांव अद्दूपुर निवासी अंशुल यादव पर संगम गंगवार का कुछ लेनदेन है। इसी को लेकर दोनों के बीच रंजिश चल रही है। बृहस्पतिवार को संगम गंगवार गांव रजलामई स्थित अपने दोस्त अनुज राजपूत के टेंट हाउस गए थे। अंशुल यादव अपने कई साथियों के साथ आया और गाली गलौज करने लगा। इस पर दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे। फायरिंग भी हुई।
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करती। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कई युवकों को हिरासत में भी लिया है। थानाध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। पूछताछ की जा रही है। दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। फायरिंग की बात गलत है। संगम ने आरोप लगाया कि अनुज पक्ष से फायरिंग की गई। संगम गंगवार और अनुज राजपूत ने शटर बंद कर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें