फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: गुतासी में फैला बुखार, 72 बीमार

विज्ञापन
फोटो-25 ग्राम पंचायत गुतासी में एंटी लार्वा का छिड़काव करती मलेरिया विभाग की टीम। स्रोत कर्मचार
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बढ़पुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव गुतासी में बुखार फैलने पर सोमवार को सीएमओ ने स्वास्थ्य शिविर लगाकर 72 मरीजों का उपचार कराया। डेंगू व मलेरिया की किट से जांच की गई। गांव में एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत गुतासी में बुखार फैलने की सूचना पर सीएचसी बरौन की टीम ने स्वास्थ्य शिविर लगाया। सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने डिप्टी सीएमओ डॉ.दीपक कटारिया के साथ निरीक्षण किया। मलेरिया विभाग की टीम को बुलाकर नालियों में व जलभराव वाले स्थानों पर अपने सामने एंटी लार्वा का छिड़काव कराया।
जिला मलेरिया अधिकारी नौशाद अली ने बताया कि बुखार से पीड़ित कुल 72 मरीजों का उपचार किया गया। सभी मरीजों की एंटीजन किट से डेंगू व मलेरिया की जांच की गई। हालांकि एक भी मरीज की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई। इससे वायरल बुखार की आशंका है। सीएमओ ने गांव में लगातार तीन दिन स्वास्थ्य शिविर लगाकर मरीजों का उपचार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें