फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बुखार, खासी से मरीज बढ़े, चिकनपॉक्स की दस्तक

Mon, 20 Oct 2025 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-21, पीएचसी चिलसरा में मरीज देखते डॉ.नवनीत गुप्ता।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को लगे मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में बुखार व खांसी के मरीजों की संख्या अधिक रही। कुछ मरीजों में चिकनपॉक्स की आशंका होने पर जांच के लिए नमूने लिए गए।
विज्ञापन


शहर व ग्रामीण क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्राें पर लगे आरोग्य मेले में दिवाली के अवकाश का भी असर दिखा। पीएचसी पर मरीजों की संख्या कम रही। नगरीय पीएचसी नवदिया में डॉ. सचिन कटियार ने 16 मरीज देखे। इनमें अधिकांश खांसी व बुखार से पीड़ित थे। यहां एलटी न होने से किसी मरीज की जांच नहीं हो सकी।
शमसाबाद ब्लॉक क्षेत्र की पीएचसी चिलसरा में डॉ. नवनीत गुप्ता ने 45 मरीज देखे। उन्होंने बताया कि बदलते मौसम के चलते खांसी व बुखार के मरीजों की संख्या अधिक है। बुखार के एक मरीज के शरीर पर दाने पड़े होने से चिकनपॉक्स की आशंका में जांच के लिए नमूना लिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने मरीजों को ठंडा पानी न पीने की सलाह दी। हालांकि दिवाली के अवकाश का असर डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों पर भी दिखा। कई पीएचसी में समय से पहले ताले पड़ गए। वहीं कुछ पीएचसी पर डॉक्टर तो कहीं स्वास्थ्य कर्मी नदारद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें