फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व बार उपाध्यक्ष व उनके परिवार पर कार्रवाई के विरोध में उतरे साथी वकील

विज्ञापन
कायमगंज तहसील में एसडीएम को ज्ञापन देने के लिए खड़े वकील। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
पूर्व बार उपाध्यक्ष पर कार्रवाई के विरोध में उतरे साथी वकील
विज्ञापन

कायमगंज। जिला बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष व उनके परिजनों के खिलाफ कार्रवाई पर शनिवार को साथी वकील विरोध पर उतर आए। उन्होंने एक दिन की हड़ताल कर दी। साथ ही एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
नगर के मोहल्ला पृथ्वी दरवाजा निवासी पूर्व बार उपाध्यक्ष खुशनवाज खां के खिलाफ उनके भाई अली वारिस की शिकायत पर जिलाधिकारी ने उन्हें भूमाफिया घोषित कर कोतवाली में एफआईआर दर्ज करा दी थी। इसके बाद अली वारिस की ही शिकायत पर उनके भतीजे अधिवक्ता मुशीर अहमद व परिवार के तीन अन्य के खिलाफ धमकी देने का मुकदमा दर्ज हुआ था। शनिवार को साथी अधिवक्ताओं पर कार्रवाई के विरोध में मुंसिफ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राघव चंद्र शुक्ला के नेतृत्व में वकीलों ने एक दिन की हड़ताल कर दी।
विज्ञापन

बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सुनील कुमार को दिया। इसमें मांग की गई कि अधिवक्ता खुशनवाज खां, अधिवक्ता मुशीर अहमद सहित परिवार पर दर्ज मुकदमे समाप्त किए जाएं। उनकी पैतृक संपत्ति को कब्जाने से रोका जाए और मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

बार के अध्यक्ष राघव चंद्र शुक्ला ने कहा यदि पुलिस व प्रशासन के रवैये में सुधार नहीं हुआ तो सोमवार को रणनीति तय कर पुलिस व प्रशासन का पुतला फूंका जाएगा। सचिव शफीक खां, वीरेंद्र प्रताप सिंह, सर्वेश चंद्र यादव, अनूप कुमार भोजवाल, जब्बाद अली, आर्येंदर सिंह वर्मा, प्रणवीर कुमार मिश्रा, अनिल कुमार सिंह, चंदन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें