फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: राज्य स्तर पर पदक जीतने वाले एथलीटों का अभिनंदन

Thu, 18 Sep 2025 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-28, स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम फतेहगढ़ में अभिनंदन के बाद खुशी जताते विजेता खिलाड़ी
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में बुधवार को राज्य स्तरीय एथलीट प्रतियोगिता में मेडल जीतकर लौटे एथलीट खिलाड़ियों का अभिनंदन किया गया। पुरस्कार पाए खिलाड़ियों के चेहरों पर खुशी झलक रही थी।
विज्ञापन


14 से 16 सितंबर को मदन मोहन मालवीय स्टेडियम प्रयागराज में उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय एथलीट प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में जिले के एथलीट खिलाड़ियों ने भी प्रतिभाग किया था। इनमें पांच खिलाड़ियों ने मेडल भी जीते। स्टेडियम में सभासद मधुर कटियार के नेतृत्व में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।
100 मीटर दौड़ में गोल्ड व 200 मीटर में सिल्वर मेडल जीतने वाली मांडवी, हैमर थ्रो में कांस्य पदक जीतने वाली विशन देवी, लंबी कूद में कांस्य पदक जीतने वाली शिवांगी, वॉक रेस में रजत पदक जीतने वाले रवि राठौर व वॉक रेस में कांस्य पदक जीतने वाले विशाल बाथम का अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन

जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से सुशांत गुप्ता ने विजेता खिलाड़ियों को नकद धनराशि भेंट की। इस अवसर पर जिला क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह, जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव संजीव कटियार, एथलेटिक एसोसिएशन के सचिव योगेश शुक्ला, शैलेश मिश्रा, जिला खो-खो एसोसिएशन की अध्यक्ष बीना गौतम, टेबल टेनिस एसोसिएशन के सचिव आशीष कटियार, जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव अजय प्रताप व विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें