फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: 95 प्रतिशत पंचायतों में उन्नति सूचकांक डाटा की फीडिंग

Wed, 10 Sep 2025 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। पंचायतों के प्रदर्शन में सुधार एवं ग्रामीण क्षेत्र में सतत विकास लक्ष्यों को पाने के लिए पंचायत उन्नति सूचकांक डाटा की फीडिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन

ब्लॉक की 118 पंचायतों में से 112 पंचायतों (95 प्रतिशत) में पंचायत उन्नति सूचकांक की डाटा फीडिंग हो गई है। इस संबंध में प्रगति में कमालगंज ब्लॉक जिले में पहले नंबर पर है। पंचायत उन्नति सूचकांक में प्रमुख बिंदुओं में गरीबी मुक्त, उन्नत आजीविका, स्वस्थ गांव, बाल अनुकूल गांव, जल पर्याप्त गांव, स्वच्छ और हरित गांव शामिल है।
इसके अलावा आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचा, सामाजिक रूप से न्यायपूर्ण व सुरक्षित गांव, महिला अनुकूल गांव आदि बिंदुओं से जुड़ा डाटा शामिल है। बीडीओ त्रिलोकचंद्र शर्मा का कहना है कि शेष बची छह पंचायतों का डाटा भी पूर्ण कराने को कहा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें