फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफसीएल : यूथ क्रिकेट क्लब ने एपी पब्लिक स्कूल को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में शुक्रवार को यूथ क्रिकेट क्लब कायमगंज और एपी पब्लिक स्कूल के बीच अंडर-16 का फाइनल मुकाबला खेला गया। यूथ क्रिकेट क्लब ने सात विकेट से जीत दर्ज कर एफसीएल ट्राॅफी अपने नाम की। शौर्य दीक्षित को मैन ऑफ द मैच चुना गया। एफसीएल के फाइनल मुकाबले में एपी पब्लिक स्कूल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। कप्तान का निर्णय उस समय गलत साबित हुआ, जब टीम के तीन विकेट महज 24 रनों पर गिर गए। बल्लेबाजों ने काफी संभलकर खेला, लेकिन यूथ क्रिकेट क्लब के गेंदबाजों के आगे पूरी टीम 15 ओवर में महज 90 रन बनाकर ढेर हो गई।
विज्ञापन

अमन कुमार ने 15, अभय कुशवाह ने 10 व निखिल ने नौ रनों का योगदान दिया। 17 रन अतिरिक्त के मिले। यूथ क्लब के गेंदबाज शौर्य दीक्षित ने चार, रजत कुमार और आर्यन ने तीन-तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूथ क्रिकेट क्लब के बल्लेबाजों ने शुरू से ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करनी शुरू कर दी।
इसके चलते टीम ने तीन विकेट खोकर 13वें ओवर में ही मैच जीत लिया। निखिल ही सिर्फ दो विकेट ले सके। रजत कुमार यादव को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह ने विजेता टीम के कप्तान को एफसीएल ट्राफी प्रदान की।
विज्ञापन

इसके साथ ही जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मोहनलाल अग्रवाल के अलावा विकास दीक्षित, शैलेश कुमार ने अन्य खिलाड़ियों को शील्ड वितरित कीं। शैलेश कुमार शुक्ल, अथक पटेल, अहमद मियां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें