फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन में फाल्ट, 200 गांवों की बिजली गुल

Thu, 09 Mar 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला/c
विज्ञापन
विज्ञापन
हजियापुर विद्युत उप केंद्र की 33 हजार वोल्ट की लाइन में गुरुवार की शाम अचानक फाल्ट आ गया। इससे 200 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। अधिकारियों ने बताया कि मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है। जल्द ही व्यवस्था बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन



विद्युत उप केंद्र से हजियापुर, हरसिंहपुर व रोशनाबाद फीडर को आपूर्ति की जाती है। इनसे करीब दो सौ गांवों में बिजली सप्लाई होती है। शाम को बिजली लाइन में अचानक फाल्ट ने तीनों फीडरों की आपूर्ति गुल कर दी। इससे गांवों में अंधेरा फैल गया।

खेतों पर खड़ी फसलों की सिंचाई करने पहुंचे किसानों के ट्यूबवेल नहीं चले। कुछ देर तक इंतजार करने के बाद उन्होंने सब स्टेशन पर संपर्क किया। इसके बाद घर लौट गए। एसएसओ महेश चंद्र ने बताया कि फाल्ट को तलाश करने के लिए कर्मचारी लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फाल्ट का पता चलते ही उसे ठीक कर बिजली आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें