फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता नहीं प्रेमिका के कहने पर उतरा वीरू

Wed, 22 Feb 2017 11:02 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रेमिका की शादी तय होने पर प्रेमी शोले फिल्म का वीरू बन गया। उसने पानी की टंकी पर चढ़कर कूदने की धमकी दी। फोन पर प्रेमिका के कहने पर युवक नीचे उतर आया। खबर लिखे जाने तक पुलिस युवक और उसके पिता का थाने में बैठाए हुए थी।
विज्ञापन



  शहर कोतवाली के एक मोहल्ला निवासी युवक क्षेत्र की एक लड़की से प्रेम करता है। लड़की के परिवार वालों ने उसकी शादी आगरा के युवक से तय कर दी। प्रेमिका की दूसरी जगह शादी होने की खबर पर बुधवार को युवक लिंजीगंज सरकारी अस्पताल के पास बनी पानी की टंकी पर चढ़ गया और कूद जाने की धमकी देने लगा।

यह देख वहां मौजूद दुकानदारों ने उसको नीचे आने के लिए कहा, उसने इनकार कर दिया। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी युवक के पिता और पुलिस को दी गई। युवक का पिता और पुलिस मौके पर पहुंच गया। काफी समझाने के बाद भी युवक नीचे नहीं उतरा। इसके बाद युवती को फोन किया गया।
विज्ञापन


युवती के कहने पर युवक नीचे आ गया। देर रात तक पुलिस युवक और उसके पिता को थाने में बैठाए हुए है।  कोतवाल द्रविड़ सिंह ने बताया कि युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें