कायमगंज। पतंगबाजी के विवाद में बच्चों के बीच हुई मारपीट के बाद मामला बिगड़ गया। दबंगों ने घर में घुसकर पिता-पुत्र को लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव कुबेरपुर में बच्चे पतंग उड़ा रहे थे। वहीं, रेहान के भाई फईम ने नईम के भाई जैद की पतंग काट दी। इस पर दोनों में मारपीट होने लगी। रेहान ने वहां जाकर बीच-बचाव कर दिया। इसके बाद नईम व अन्य परिजनों ने घर जाकर धारदार हथियार व लाठी-डंडे से हमला कर दिया। रेहान व उनके पिता छुट्टन को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। रेहान की पत्नी नाजिया ने नईम, फईम, तूबा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। (संवाद)
कोतवाली क्षेत्र के गांव कुबेरपुर में बच्चे पतंग उड़ा रहे थे। वहीं रेहान के भाई फाइज ने नईम के भाई जैद की पतंग काट दी। इस पर दोनों में मारपीट होने लगी। रेहान ने वहां जाकर बीच-बचाव कर दिया। इसके बाद नईम व अन्य परिजनों ने घर जाकर धारदार हथियार व लाठी डंडे से हमला कर दिया। रेहान व उनके पिता छुट्टन को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। रेहान की पत्नी नाजिया ने नईम, फईम, तूबा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।