फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बसपा की जिला टीम घोषित, महासचिव व कोषाध्यक्ष का विकेट गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के जिलाध्यक्ष बनने के बाद वीर सिंह अंबेडकर ने नई जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी। इसमें महासचिव और कोषाध्यक्ष पद पर मौजूद पदाधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया। नई टीम में चार नए चेहरों को शामिल किया गया है। पुरानी कमेटी के सिर्फ दो पदाधिकारियों और एक सदस्य पर पार्टी के लिए काम करने का विश्वास जताया है।
विज्ञापन

बसपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह ने पार्टी सुप्रीमो मायावती के निर्देश और मंडल प्रभारी नौशाद अली, सूरज सिंह जाटव व संजय गौतम की संस्तुति के बाद मंगलवार को नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। इसमें पुरानी कमेटी में जिला उपाध्यक्ष शब्बीर मंसूरी को बरकरार रखा गया। जिला महासचिव रजनीकांत कुशवाह को बाहर का रास्ता दिखाकर विजय शाक्य को जिम्मेदारी दी गई।
कोषाध्यक्ष राजीव दुबे के स्थान पर अनिल दीक्षित पर विश्वास जताया गया। बहुजन वालंटियर फोर्स के जिला संयोजक अर्जुन गौतम के स्थान पर सौरभ आनंद को जिम्मेदारी दी गई। वहीं बामसेफ की जिला संयोजक ज्ञान देवी को अपने पद पर बनाए रखा गया है। जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में पुरानी कमेटी के मानिक चंद्र शामिल रहे, जबकि बबलू जाटव के स्थान पर राजेश कठेरिया को स्थान दिया गया है। बसपा की नई कमेटी में चार नए चेहरे शामिल होने से पुराने पदाधिकारियों में असंतोष होने का अंदेशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें