फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मजदूर के हत्यारोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। मजदूर की हत्या के आरोपी पिता-पुत्र को पुलिस ने शनिवार सुबह जसमापुर गढ़िया संपर्क मार्ग से गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। एक आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।
विज्ञापन

मजदूरी के रुपये मांगने के विवाद में गांव नवादा सिरौली निवासी उदय प्रताप उर्फ नन्हें ठाकुर की मंगलवार रात को लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में बृहस्पतिवार को उदय प्रताप की मां राजेश्वरी देवी की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही धर्मवीर उर्फ सकटे और उसके पुत्रों कुणाल व अभय उर्फ बाबा के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज की थी। शनिवार सुबह पुलिस ने धर्मवीर उर्फ सकटे एवं कुणाल को जसमापुर गढ़िया संपर्क मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। वह किसी वाहन की तलाश में मौके से भागने की प्रयास में वहां खड़े थे। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त चारपाई की पाटी को आरोपियों के निशानदेही पर बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें