फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: रैंप पर बिखरा फैशन का जलवा, निधि बनीं मिस इंडिया व अनु मिस यूपी

Thu, 16 Jan 2025 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
 कैटवॉक में जलवे बिखेरतीं युवतियां।  - फोटो : पुजारी से जानकारी लेतीं सीओ शिल्पा कुमारी व थाना प्रभारी रमेश चंद्र द्विवेदी।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। स्टेट बैंक रोड स्थित फर्रुखाबाद युवा महोत्सव सभागार में ब्यूटी विद ब्रेन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मिस फर्रुखाबाद, मिस उत्तर प्रदेश व मिस इंडिया ऑडिशन के लिए रैंप पर युवतियों व किशोरियों ने कैटवॉक कर जलवा बिखेरा।
विज्ञापन

गुरुवार को फर्रुखाबाद युवा महोत्सव समिति सभागार का नजारा कुछ अलग ही लग रहा था। ब्यूटी ऑडिशन में जलवा बिखेरने के लिए युवतियों व महिलाओं का तांता लगा था। ऑडिशन के पहले दिन रैंप पर युवक व युवाओं ने रैंप पर अपने हुनर की परीक्षा दी। रैंप पर चल युवतियों व महिलाओं अपने हुनर का प्रदर्शन किया।
गोरखपुर, लखनऊ, बरेली आदि जिलों से आए युवाओं का रैंप पर प्रदर्शन देखने के लिए सभागार में भीड़ उमड़ी। इस दौरान जेएनवी रोड फतेहगढ़ की रिया सिन्हा को मिस फर्रुखाबाद, समता अग्निहोत्री को मिस्टर फर्रुखाबाद, मध्य प्रदेश की निधि तिवारी को मिस इंडिया और गोरखपुर की अनु सिंह को मिस यूपी चुना गया।
विज्ञापन

विजेताओं को मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव और विशिष्ट अतिथि सपा नेता डॉ. नवल किशोर शाक्य ने ताज पहनाकर व उपहार भेंट कर पुरस्कृत किया। महिलाओं को आगे बढ़ाने व आत्मविश्वास पैदा करने के मकसद से आयोजित प्रतियोगिता में करीब 20 से ज्यादा प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर अध्यक्ष संदीप शर्मा, हर्ष दुबे, पुष्पेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।


फोटो-8
बिग बॉस में जाने का है सपना
मिस इंडिया चुनी गईं मध्य प्रदेश की निधि तिवारी का कहना है कि उनका सपना सफल अभिनेत्री बनने का है। बिग बॉस में जाना चाहती हूं। राजनीति में उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बेहद पसंद हैं। सफलता का श्रेय मां हेमलता तिवारी को देती हूं।



फोटो-9
शिक्षित होने से ही जीवन में मिलेगी सफलता
जेएनवी रोड निवासी मिस फर्रुखाबाद रिया सिन्हा कहती हैं कि वे महिलाओं के लिए कुछ करना चाहती हैं। पशुओं से भी उन्हें बहुत प्यार है। राजनीति में ज्यादा रुचि नहीं है। युवाओं से यही आह्वान करती हूं कि जीवन में सफलता पानी है तो शिक्षित अवश्य हों।
-


फोटो-10
युवा भारतीय संस्कृति न भूलें
मिस यूपी चुनी गईं गोरखपुर निवासी अनु सिंह क्राफ्ट इंजीनियर हैं। वे कहती हैं कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए शिक्षित होना बहुत जरूरी है। मैं युवाओं से यही कहूंगी कि भारतीय संस्कृति को वे लोग आगे बढ़ाएं। सनातन संस्कृति को बिल्कुल न भूलें।

 कैटवॉक में जलवे बिखेरतीं युवतियां। - फोटो : पुजारी से जानकारी लेतीं सीओ शिल्पा कुमारी व थाना प्रभारी रमेश चंद्र द्विवेदी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें