फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: गाजियाबाद टीम में कबड्डी खेलेगा फर्रुखाबाद का लाल हरिओम

Wed, 05 Nov 2025 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-33 हरिओम शुक्ला। स्रोत : सचिव कुलदीप
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। आगामी उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग के लिए गजब गाजियाबाद टीम में जगह बनाकर हरिओम शुक्ला ने जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

नोएडा में हुए ऑक्शन (नीलामी) में गजब गाजियाबाद टीम ने हरिओम को 40 हजार रुपये में खरीदा। बेटे की कामयाबी पर मां कंचन शुक्ला खुशी से फूली नहीं समा रही हैं।
मंगलवार को जिला क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह यादव के साथ ही जिला कबड्डी एसोसिएशन सचिव कुलदीप यादव ने हरिओम को फोन पर बधाई दी। 25 दिसंबर से यूपी लीग कबड्डी शुरू होगी। इसमें यूपी से कई टीमें प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन

सोमवार को नोएडा में हुए ऑक्शन में शहर के मोहल्ला महावीरगंज (नितगंजा) निवासी स्व. अभयराज के पुत्र हरिओम शुक्ला का नाम भी शामिल किया गया।
बोली में गजब गाजियाबाद टीम ने लेफ्ट कार्नर हरिओम शुक्ला को खरीदा। मोबाइल पर हुई बातचीत में हरिओम ने बताया कि वे लेफ्ट कार्नर डिफेंडर खिलाड़ी हैं। पिछले वर्ष भी उनका नाम नीलामी में था, लेकिन उन्हें खरीदा नहीं गया। वे अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता के दोस्त संजय गुप्ता और चाचा प्रिंस शुक्ल व सचिव कुलदीप यादव को देते हैं।
हरिओम ने बताया कि वह नौ साल से कबड्डी खेल रहे हैं। मौजूदा समय में वह छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर से एमपीएड की तैयारी कर रहे हैं। जिले में कुलदीप यादव व कानपुर विश्वविद्यालय में कोच धर्मेंद्र ने उन्हें कबड्डी की काफी बारीकियां सिखाईं।
विज्ञापन

मेहनत व लगन से आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं। हरिओम का सपना प्रो. कबड्डी लीग खेलने का है। हरिओम दो भाई व एक बहन में सबसे छोटे हैं। पढ़ाई के साथ ही वे कबड्डी भी खेलते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें