फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: जालंधर के मुकाबले मजबूत फर्रुखाबादी आलू का बीज

Sun, 12 Oct 2025 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-07, कमालगंज के शीतगृह में हाइब्रिड आलू बीजा की हो रही छटाई। संवाद
विज्ञापन
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। आलू की कच्ची फसल के लिए प्रदेश भर में आलू के बीज की गड़ाई जोरों पर चल रही है। इस समय गुल्ला (छोटे साइज का साबुत आलू) गाड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

पूर्वांचल के व्यापारी भी अपने यहां यह बीज ले जाने के लिए खरीदारी कर रहे हैं। वहां के व्यापारियों का कहना है कि उनके यहां पंजाब के जालंधर से भी बीज आ रहा है। जालंधर के मुकाबले फर्रुखाबादी बीज की मांग मजबूत बनी हुई है।
हाल की बारिश के बाद मौसम खुलते ही खेतों को तैयार करने के साथ ही सजे आलू गुल्ला की गड़ाई क्षेत्र में तेजी से चल रही है। बाहर के व्यापारी भी बीज ले जा रहे हैं। इस समय हाईब्रिड किस्मों के गुल्ला आलू की मांग काफी बढ़ गई है। शीतगृहों में व्यापारियों में गुल्ला की मांग बनी हुई है।
विज्ञापन

शनिवार को हाईब्रिड की सदाबहार किस्म ख्याती बीज की खरीद 800 से 850 रुपये क्विंटल तक हुई। आलू व्यापारी इस्लाम निराला का कहना है कि शीतगृहों में बीज की निकासी पूरी रफ्तार से हो रही है। दस दिन बाद बीज की गड़ाई बंद होने का समय हो जाएगा। फिर बड़े साइज के छट्टा आलू को काटकर (कतरिया) की गड़ाई होगी। अभी फर्रुखाबादी बीज की मांग मजबूत बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें