अमृतपुर। जनपद में शिक्षकों के तबादले होने से कई विद्यालय एकल हो गए थे। एक ही शिक्षक के भरोसे चल रहे विद्यालयों में बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ने लगा था। बीएसए के आदेश पर 18 शिक्षकों को मूल विद्यालय जाने के आदेश बीईओ ने जारी किए हैं।
हाल में हुए जिले के अंदर शिक्षकों के तबादलों से कई विद्यालय एकल हो गए थे। इसको देखते हुए बीएसए अनुपम अवस्थी ने 22 सितंबर को शिक्षकों को मूल विद्यालय भेजने के आदेश सभी बीईओ को दिए थे। खंड शिक्षाधिकारी राजेपुर राजीव कुमार श्रीवास्तव ने 18 शिक्षकों को उनके मूल विद्यालय में वापस जाने के आदेश जारी कर दिए।
बीईओ ने बताया कि जिन विद्यालयों में ट्रांसफर के बाद शिक्षकों की संख्या एक रह गई थी, अथवा विद्यालय शिक्षक विहीन हो गया था। उन विद्यालयों के शिक्षकों को मूल विद्यालय में जाने के आदेश दिए गए हैं। जो शिक्षक आदेश का पालन नहीं करेगा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इन शिक्षकों को मूल विद्यालय जाने का आदेश
पवन कुमार, संजय कुमार सिंह राठौर, शैलजा यादव, सुनील कुमार अग्निहोत्री, प्रमोद कुमार यादव, शैलेंद्र कुमार, रामेंद्री देवी, रामेंद्र कुमार, मानवेंद्र कुमार, पूजा मेहरा, देवेंद्र कुमार द्विवेदी, श्याम कुमार, सत्यवती, विनीत यादव, अरविंद कुमार, शिमला, अरविंद सिंह यादव, प्रशांत कुमार तिवारी को कार्यमुक्त होकर मूल विद्यालय में शिक्षण कार्य करने के आदेश दिए गए हैं।