फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबादः टूटे पड़े बिजली के तार की चपेट में आने से करंट से युवक की मौत

विज्ञापन
बीबीपुर गांव के निकट तालाब के पास टूटी पड़ी विद्युत लाइन। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कमालगंज। टूटे पड़े बिजली के तार की चपेट में आकर बकरी चरा रहे युवक की मंगलवार दोपहर को मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के गांव बीबीपुर निवासी लाल सिंह पाल (21) पुत्र महेश चंद्र पाल बकरी चराने मंगलवार को गांव से एक किमी दूर स्थित गांव कंधरापुर के सिमरा तालाब के पास गया था। उसके साथ में गांव का भोला भी था। तालाब के पास कंधरापुर के ग्रामीण का ट्यूबवेल है। ट्यूबवेल के पास लगे ट्रांसफार्मर की लाइन टूटी पड़ी थी। उसकी चपेट में लाल सिंह की बकरी आ गई। लाल सिंह ने बकरी को करंट से बचाने के लिए उसे खींचा तो वह भी चपेट में आ गया। बकरी की मौके पर ही मौत हो गई। भोला ने घटना की सूचना लाल सिंह के परिजनों को दी।
विज्ञापन

परिजन ग्रामीणों के साथ घायल को लेकर सीएचसी कमालगंज पहुंचे वहां कोई चिकित्सक मौजूद नहीं मिला। इससे परिजन लाल सिंह को निजी अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। लाल सिंह के साथी भोला ने बताया ट्यूबवेल के ट्रांसफार्मर की लाइन करीब 20 दिन से टूटी पड़ी है। किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। लाल सिंह का बड़ा भाई रावेंद्र है। मां मुन्नी देवी व भाभी सोनी का रो-रोककर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन

बताया गया कि सोमवार सुबह रावेंद्र की साली गदनापुर निवासी राममूर्ति का शव देवराजपुर गांव के तालाब में मिला था।
जेई सुरजीत गिरी ने 20 दिन पूर्व तार टूटने पर जुड़वा दिया गया था। दोबारा कब तार टूटा इसकी जानकारी नहीं है। उसे जल्द ही जुड़वा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें