फर्रुखाबाद में नशेड़ी टेंपो चालक ने पत्थर से सिर कूचकर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद अपने पिता को घटना की जानकारी दी। बड़े भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पत्नी के भाई की तहरीर पर आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वर्ष 2010 में फतेहगढ़ के मोहल्ला वनखड़िया निवासी राधेमोहन प्रजापति के पुत्र जितेंद्र की शादी जनपद हरदोई थाना सांडी के गांव हसनापुर निवासी पूनम उर्फ आकांक्षा (32) से हुई थी। जितेंद्र टेंपो चलाता था। उसके एक पुत्री अनन्या (9) तथा पुत्र अंश (7) है। जितेंद्र शराब के अलावा गांजा पीने का आदी है।