फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबादः सीएचसी पर टेक्नीशियन ने नशे में काटा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नवाबगंज। कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य पर मनमानी ड्यूटी करने वाले लैब टेक्नीशियन ने सोमवार को नशे में जमकर हंगामा काटा। उसके कारनामों से त्रस्त चिकित्साधिकारी ने उसे रिलीव कर दिया। इस पर साथी कर्मचारियों की सिफारिश लेकर पहुंचा और माफी मांगी। इस पर चिकित्साधिकारी ने उसे पांच दिन का मौका सुधरने का दिया है।
सीएचसी पर तैनात लैब टेक्नीशियन(एलटी) आयेदिन नशे में स्टाफ से ही अभद्रता करता है। वह मनमानी ड्यूटी कर स्वास्थ्य सेवाओं में कोई सहयोग भी नहीं करता। सोमवार नशे में पहुंचे एलटी ने हंगामा शुरू कर दिया। वह अपने इन कारनामों से काफी चर्चित हो चुका है। मामला चिकित्साधीक्षक के पास पहुंचा तो उन्होंने त्रस्त होकर एलटी से काम न लेने का निर्णय लिया और उसे सीएमसी से कार्यमुक्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बावजूद वह सीएचसी से जाने को तैयार नहीं हुआ और कुछ देर बाद साथी कर्मचारियों के साथ चिकित्साधीक्षक के पास पहुंचा और रिलीव न करने का दबाव बनाया। बात न बनने पर कर्मचारियों एक ने और मौका देने का अनुरोध किया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुमित कुमार शाक्य ने बताया कि लैब टेक्नीशियन आयेदिन शराब पीकर गालीगलौज करने का नियम बना लिया है। वह स्वास्थ्य सेवाओं में कोई सहयोग न कर स्टाफ से भी विवाद करता रहता है। इससे उन्होंने उसे रिलीव कर दिया था। हालांकि अन्य कर्मचारियों ने उसकी कार्यप्रणाली सुधारने के लिए मौका देने का अनुरोध किया है। इससे उन्होंने पांच दिन में सुधार न होने पर कार्यमुक्त करने का अल्टीमेटम दे दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें