कैप्टन विशाल छावड़ा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते आयोजक।
- फोटो : FARRUKHABAD
छिबरामऊ को हराकर फर्रुखाबाद स्पोर्टिंग क्लब फाइनल में
फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद स्पोर्टिंग क्लब की टीम ने सेमीफाइनल मैच में छिबरामऊ इलेवन की टीम को छह विकेट से हराकर फाइनल में स्थाना पक्का कर लिया। टीम के कैप्टन ने 45 रन बनाकर दो विकेट भी लिए। उनको मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
बिल्हौर में आयोजित स्व. रिषभ कुमार लोहिया क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में फर्रुखाबाद स्पोर्टिंग क्लब व छिबरामऊ इलेवन के बीच टॉस हुआ। छिबरामऊ इलेवन के कैप्टन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। छिबरमऊ इलेवन ने 6 विकेट खोकर 100 रन ही बना पाए। फर्रुखाबाद स्पोर्टिंग क्लब की ओर से कैप्टन विशाल छावड़ा, सुमित श्रीवास्तव और मनीष ने दो-दो विकेट लिए।
जवाब में उतरी फर्रुखाबाद स्पोर्टिंग क्लब की टीम ने चार विकेट खोकर मैच जीत लिया। टीम के कैप्टन विशाल छावड़ा ने 45 रन, राजऋषि त्रिपाठी ने 30 रन बनाकर योगदान दिया। सेमीफाइनल में सर्वाधिक 45 रन व दो विकेट लेने पर फर्रुखाबाद स्पोर्टिंग क्लब के कैप्टन को आयोजकों ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। मंगलवार को फाइनल मैच खेला जाएगा।