फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबादः फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर अश्लील मैसेज पोस्ट करने में दो पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद। किशोरी का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर अश्लील मैसेज पोस्ट कर परेशान करने के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। शिकायत करने पर इन लोगों ने मारपीट भी की थी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक सरकारी विभाग की महिला कर्मचारी ने कोर्ट के आदेश पर गांव के ही विमल व आकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें आरोप लगाया इन आरोपियों ने चचेरी बहन का फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाकर उस पर अश्लील फोटो व मैसेज पोस्ट किए। इसकी जानकारी होने पर 5 जुलाई को उसने कोतवाली में तहरीर दी थी। इससे आरोपियों ने 10 जुलाई को उसे घेर कर रोक लिया और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। तब से आरोपी लगातार पीछा कर उसको परेशान कर रहे हैं। महिला कर्मचारी ने दोनों युवकों से जान माल का खतरा बताया। इस मामले में थाने, एसपी व शासन में पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई, लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की। कोतवाल राकेश कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। सभी पहलुओं पर छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें