फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध में कानपुर के बाद फर्रुखाबाद दूसरे पायदान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
अपराध में कानपुर के बाद फर्रुखाबाद दूसरे पायदान पर
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जोन में कानपुर के बाद फर्रुखाबाद आपराधिक घटनाओं में दूसरे पायदान पर है। हत्या की 22 घटनाओं ने कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है। निरोधात्मक कार्रवाई भी अन्य जिलों की अपेक्षा न्यून स्तर की रही है। इस पर आईजी ने नाराजगी जाहिर कर एक सप्ताह में कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
एक जनवरी से अब तक जिले में हत्या की 22 घटनाएं जिले में हुई हैं। इनमें छह मामलों में पुलिस किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। हत्या के मामलों में कई आरोपी वांछित हैं। दो लूट की घटनाओं में खुलासे के बाद बरामदगी केवल 18 प्रतिशत ही रही है। सात दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के 35 और 14 दहेज हत्या के मामले दर्ज हुए।
विज्ञापन

पुलिस ने इस वर्ष अब तक कुल छह अपराधियों के खिलाफ ही गैंगस्टर की कार्रवाई की है। 211 लोगों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई हुई है जो पिछले वर्ष से बहुत कम है। चोरियों का पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। चार दिन पहले मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक में जिले में कानून व्यवस्था की पोल खुल गई है।
विज्ञापन

आईजी जोन मोहित अग्रवाल ने माना है कि अपराधों में वृद्धि हुुई है और जिले की पुलिस ने निरोधात्मक कार्रवाई भी न्यून स्तर की है। इस पर आईजी ने एसपी को पत्र भेजकर एक सप्ताह के अंदर अपराधियों की गिरफ्तारी कर लंबित विवेचनाओं का निस्तारण करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें