फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात में तीन वर्ष पहले हुई हत्या के आरोपी की तलाश में पुलिस ने मारी दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कानपुर देहात में तीन वर्ष पहले हुई हत्या के मामले में फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस ने आरोपी की तलाश में कई गांवों में दबिश मारी। लेकिन हत्यारोपी पकड़ में नहीं आया है। एडीजी जोन के आदेश पर हत्या कि विवेचना फतेहगढ़ कोतवाल जसवंत सिंह को दी गई है। एसएसआई ने आरोपी के न मिलने पर कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिला कानपुर देहात थाना रसूलाबाद के गांव धरमूपुर मड़ैया निवासी शिवनरायन का पुत्र कौशल किशोर 28 मई 2017 को गांव में ही लगे टावर पर मोबाइल चार्ज करने की बात कहकर घर से गया था। लेकिन वापस नहीं आया। 29 मई को कौशल किशोर का शव मिला था। पिता शिवनरायण ने गांव तिस्ती के सूबेदार, रणवीर उर्फ छोटे, अतुल, बलवीर, अरविंद के खिलाफ पुत्र की हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एडीजी जोन ने हत्या के मुकदमे की विवेचना फतेहगढ़ कोतवाल को स्थानांतरित कर दी थी। मुकदमे की विवेचना कोतवाल फतेहगढ़ जसवंत सिंह कर रहे हैं। इस प्रकरण में हत्यारोपी रणवीर उर्फ छोटे अब तक फरार चल रहा है।
एसएसआई आरएस वर्मा ने फोर्स के साथ गुरुवार को रणवीर उर्फ छोटे की तलाश में उसके गांव तिस्ती में दबिश मारी। पुलिस ने उसके रिश्तेदारों के बारे में जानकारी करने के बाद रणवीर को वहां भी तलाश किया, पर सफलता नहीं मिली। एसएसआई आरएस वर्मा ने बताया कि फरार चल रहे आरोपी के न मिलने पर कुर्की का कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें