फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: फावड़ा मारकर वृद्ध की हत्या, बेटी ने दर्ज कराई रिपोर्ट, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 19 Mar 2021 12:43 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फर्रुखाबाद के याकूतगंज गांव में गुरुवार को खेत की सिंचाई करने गए वृद्ध की फावड़ा मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बेटी की तहरीर पर पड़ोसी खेत मालिक पर मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। एहतियातन गांव में पुलिस लगा दी गई है।
विज्ञापन


याकूतगंज निवासी शिवशंकर कटियार (65) गुरुवार को निजी नलकूप से फसल की सिंचाई करने गए थे। पड़ोसी खेत मालिक का नौकर करिया यादव भी वहां मौजूद था। सिंचाई के दौरान शिवशंकर और करिया में विवाद हो गया।

आरोप है कि करिया ने शिवशंकर के चेहरे और गर्दन पर फावड़े से वार कर दिए। चीख सुनकर लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक शिवशंकर की मौत हो चुकी थी। सूचना पर परिवार के लोग और एएसपी अजय प्रताप, सीओ सिटी राजवीर सिंह, कोतवाल जय प्रकाश पाल भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने वारदात स्थल से कुछ दूरी पर करिया को पकड़ लिया।
विज्ञापन


फोरेंसिक टीम के ओम प्रकाश ने खून व मिट्टी के नमूने लिए और चोटों के निशान की लंबाई व गहराई मापी। कोतवाल ने बताया कि परिजनों ने किसी से रंजिश न होने की बात कही है, लेकिन ग्रामीणों से पूछताछ में शिवशंकर का आसपास के खेत वालों से विवाद होने की जानकारी मिली है। जांच की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें