फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की गंगा में डूबने से मौत, साथी मौके से भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। ढाईघाट पर गंगा स्नान करने के बाद पैसे चढ़ाने गया युवक गहरे पानी में डूब गया। युवक का साथी बाइक लेकर भाग गया। शव का दाह संस्कार करने आए लोगों ने पुलिस को सूचना दी। गोताखोरों ने दो घंटे में गंगा से शव को बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को दो युवक ढाई घाट पर गंगा स्नान करने के लिए आए थे। स्नान करने के बाद युवक कपड़े पहनकर तैयार हो गए। एक युवक पूजा करने के बाद गंगा में घुसकर पैसे चढ़ाने गया। गहरे पानी में जाने से युवक गंगा में डूब गया। युवक को डूबता देखकर साथी बाइक लेकर वहां से भाग गया। जनपद एटा थाना अलीगंज के लोग गंगा तट पर शव का अंतिम संस्कार करने आए थे।
युवक के गंगा में डूबने की जानकारी अलीगंज के लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों को बुलाया। गोताखोरों ने दो घंटे गंगा में तलाश करने के बाद युवक के शव को बाहर निकाल लिया। युवक लाल रंग की शर्ट व नीली रंग की जींस पहने था। उसके हाथ में पुष्पेंद्र लिखा है। पुलिस युवक के शव को सीएचसी ले आई। उसकी शिनाख्त कराने के लिए आसपास के सभी थानों में युवक के बारे में सूचना भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें