फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली जानवर से खौफजदा हैं ग्रामीण, वन विभाग को नहीं मिला सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। खेतों में जंगली जानवर के घूमने की सूचना से कई गांवों के लोग खौफजदा हैं। वन विभाग खोज में जुटा है, मगर अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। कई ग्रामीणों ने खेतों में जाना छोड़ दिया तो कुछ लाठी-डंडे लेकर जा रहे हैं। वन विभाग ने भी सतर्कता बरतने के लिए कहा है।
विज्ञापन

चार दिन पूर्व गांव अताईपुर कोहना के पास एक नर्सरी में वनरोज मृत मिला था। किसी जंगली जानवर ने उसका मांस नोंचकर खाया था। वन विभाग की टीम को पैरों के निशान मिले थे। निशान स्पष्ट न होने से जानवर के बारे में जानकारी नहीं हो सकी। वन विभाग की टीम लकड़बग्घा होने की आशंका व्यक्त कर रही है। इसके बाद गांव अरियारा से बुधवार को पेड़ पर बैठे तेंदुए का फोटो वायरल हुआ।
इससे आसपास के ग्रामीण और भी दहशत में आ गए। हालांकि वनरोज के बाद अभी तक कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है। अताईपुर, कुबेरपुर, अरियारा, चिलसरी, पपड़ी, जिरखापुर आदि के ग्रामीण काफी खौफ में हैं। ग्रामीण खेत और बाग में जाना छोड़ चुके हैं, जो लोग खेतों पर जा रहे हैं वे पूरी तैयारी के साथ लाठी-डंडे से लेकर जा रहे हैं।
विज्ञापन

वन विभाग भी सतर्कता बरतने के लिए कह रहा है। वन विभाग की टीम समय-समय पर कांबिंग कर रही है, मगर कोई ऐसा संकेत नहीं मिला, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि कौन सा जानवर है। वन विभाग का यही कहना है कि यदि कोई खतरनाक जानवर होता तो अभी तक कोई न कोई घटना हो जाती।
वन क्षेत्राधिकारी एके अवस्थी ने बताया कि अफवाह से लोग डर रहे हैं। अभी तक कोई ठोस जानकारी नहीं हुई है, जानवर कौन सा है। लकड़बग्घा हो सकता है। इसके लिए लोगों को सचेत किया जा रहा है। स्पष्ट निशान मिलने पर स्थिति साफ होगी। टीम पूरा प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें