फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की छात्राओं का केंद्र बना दिया 30 किलोमीटर दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय की संशोधित परीक्षा केंद्रों की सूची देख छात्राएं व अभिभावक परेशान हैं। शहर के महिला डिग्री कॉलेज की बीएड छात्राओं का परीक्षा केंद्र करीब 30 किलोमीटर दूर देहात में बना दिया गया है। शहर के ही एक अन्य डिग्री कॉलेज के परीक्षार्थियों को मोहम्मदाबाद के परीक्षा केंद्र पर भेजा गया है, जो करीब 20 किलोमीटर दूर है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की बीएड, एमएड द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं एक जुलाई से हैं। वहीं, बीएड, एमएड द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं आठ जुलाई से होंगी। एलएलबी व बीएएलएलबी के पेपर भी 14 जुलाई से शुरू होंगे। इन परीक्षाओं के लिए विश्वविद्यालय ने संशोधित केंद्रों की सूची 28 जून को जारी की। सूची के अनुसार, शहर के पीडी महिला कॉलेज फतेहगढ़ की बीएड छात्राओं को सागर सिंह सोमवती महाविद्यालय बहोरिकपुर में परीक्षा देने जाना पड़ेगा।
यह केंद्र शहर से करीब 30 किलोमीटर दूर देहात में है। शहर के महाराजा हरिश्चंद्र डिग्री कॉलेज बढ़पुर का परीक्षा केंद्र मेजर शिवदयाल सिंह महाविद्यालय मोहम्मदाबाद बनाया गया है। यह केंद्र भी शहर से करीब 20 किलोमीटर दूर है। राजेपुर ब्लाक के वीरेंद्र सिंह कटियार महाविद्यालय शांति नगर का केंद्र भी मोहम्मदाबाद में है।
विज्ञापन

छह केंद्रों पर 33 कॉलेजों के छात्र देंगे परीक्षा
- जिले के छह केंद्रों पर 33 कॉलेजों के छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। 33 कॉलेजों में सात कॉलेज कन्नौज जनपद के हैं। सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों में शहर के बद्रीविशाल कॉलेज में सात, डीएन कॉलेज में चार, आरपी कॉलेज कमालगंज में पांच, विद्यामंदिर डिग्री कॉलेज कायमगंज में एक महाविद्यालय का परीक्षा केंद्र रखा गया है।
इस बार शहर के सरकारी सहायता प्राप्त भारतीय महाविद्यालय व एनएकेपी महाविद्यालय को केंद्र नहीं बनाया गया। इनके स्थान पर स्ववित्तपोषित सागर सिंह सोमवती महाविद्यालय बहोरिकपुर व मेजर एसडी सिंह कॉलेज मोहम्मदाबाद केंद्र बने हैं।
22 जुलाई तक परीक्षाएं चलेंगी
- बीएड व एमएड द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं एक से सात जुलाई तक चलेंगी। बीएड व एमएड द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं आठ से 13 जुलाई तक होंगी। एलएलबी व बीए एलएलबी की विभिन्न सेमेस्टर के पेपर 14 से 22 जुलाई तक होंगे। बीएड की परीक्षा सुबह 8:30 से 10 व एमएड की परीक्षा शाम तीन से 4:30 बजे तक चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें