फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेर के पेड़ से फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। घर से निकले युवक का शव एक किलोमीटर दूर बाग में बेर के पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंचे परिजन शव को घर ले गए। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी नंदकिशोर कश्यप मजदूरी करते हैं। उनका 25 वर्षीय पुत्र विपिन कश्यप बहोरनपुर टप्पा हवेली गांव के विद्यालय के निकट स्थित विनोद कुमार के बेर के बाग को उगाही पर लिए हैं। गुरुवार शाम को विपिन घर से खाना खाकर निकला था। विनोद के बाग में उसने बेर के पेड़ से प्लास्टिक की रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
शाम करीब चार बजे वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने शव लटका देखा तो इसकी सूचना विपिन के परिजनों को दी। परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और शव पेड़ से उतार कर घर ले गए। शव देख विपिन की पत्नी कंचन व मां उषा देवी आदि रोते बिलखते रहे। विपिन पांच भाइयों में दूसरे नंबर का है। भाई शिवम ने बताया कि उसका विवाह तीन वर्ष पूर्व हुआ था। सूचना पर पहुंचे दरोगा जितेंद्र सिंह पटेल ने मौके पर जांच की। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें