फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.36 लाख किसानों के खाते में पहुंची सम्मान निधि

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शिमला में हुए कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बटन दबाते ही जिले के 1.36 लाख किसानों के खाते में सम्मान निधि की किस्त पहुंचनी शुरू हो गई। वहीं, जनपद के 80 हजार किसानों की ई-केवाईसी फीड न होने से किस्त फंस गई है।
विज्ञापन

जनपद में कृषि विभाग के पोर्टल पर पंजीकृत दो लाख 16 हजार किसानों को दिसंबर में प्रधानमंत्री सम्मान निधि की 10वीं किस्त मिली थी। नए वित्तीय वर्ष में 11वीं किस्त जारी करने से पहले लाभार्थियों को 31 मई तक ई-केवाईसी फीड कराने के निर्देश दिए गए थे।
मंगलवार को फीडिंग के अंतिम दिन तक जिले के एक लाख 36 हजार किसानों की ही ई-केवाईसी फीड हो सकी। इससे गरीब कल्याण सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बटन दबाकर किसानों को सम्मान निधि की 11वीं किस्त जारी की गई।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक राजकुमार ने बताया कि ई-केवाईसी फीड कराने वाले जिले के एक लाख 36 हजार किसानों के खाते में सम्मान निधि की किस्त पहुंचेगी। फिलहाल ई-केेवाईसी फीड न कराने वाले जिले के 80 हजार किसान इस बार सम्मान निधि से वंचित रह गए। उन्होंने बताया कि ई-केवाईसी फीडिंग का काम चलता रहेगा, लेकिन उन्हें सम्मान निधि की किस्त कब मिलेगी या नहीं मिलेगी, इसकी अभी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें