फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इत्र से फैलेगी रोजगार की सुगंध

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अब इत्र से रोजगार की सुगंध फैलाएंगी। मंशा नगला गांव में समूह की 25 महिलाओं को इत्र और अगरबत्ती बनाने के प्रशिक्षण देने की शुरुआत हुई है। गुलाब, चमेली, रातरानी आदि फूलों से भभका विधि से महिलाएं इत्र तैयार करेंगी। इत्र के अलावा फूलों की पंखुड़ी आदि से जो अपशिष्ट निकलेगा, वह अगरबत्ती बनाने में काम आएगा।
विज्ञापन

मंशा नगला के प्राथमिक विद्यालय में मंडलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केंद्र पिपरौला शाहजहांपुर के प्राचार्य प्रभाष कुमार ने प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि जो महिलाएं प्रशिक्षण ले रही हैं, वह स्थानीय वातावरण में तैयार होने वाले फूलों रातरानी, गुलाब, चमेली, बेला आदि से पहले भभका विधि से इत्र तैयार करेंगी।
इसके बाद जो अपशिष्ट बचेगा उसे अगरबत्ती तैयार करने में अन्य सामग्री के साथ उपयोग में लाया जाएगा। महिला प्रशिक्षक संजू ने कहा कि इससे फूलों की खेती को भी बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम संयोजक नीरज कुमार, ब्लाक मिशन प्रबंधक प्रदीप कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें