फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भट्ठी सी तपी सड़क, हवाओं ने झुलसाया

विज्ञापन
भीषण गर्मी से बचने को नलकूप की हौज में नहाते युवक। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कायमगंज। सूरज की तपिश फिर झुलसाने लगी है। तेज धूप के कारण शुक्रवार को सड़कें भट्ठी सी तपती रहीं। गर्म हवाओं ने झुलसा दिया। अधिकतम पारा 46.8 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही है। भीषण गर्मी के कारण दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा नजर आया। लोग गर्मी से राहत के लिए शीतल पेय और पानी में डुबकी लगाते नजर आए।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम पारा 46.8 डिग्री और न्यूनतम पारा 28 डिग्री पर पहुंच गया। पिछले दिनों हल्की बूंदाबांदी व ठंडी हवाओं से कुछ दिनों तो राहत मिली। इसके दो तीन दिन से गर्मी के तेवर तल्ख हो गए हैं। शुक्रवार को सुबह से सूरज के तेवर तल्ख होते चले गए। दोपहर तक गर्मी ने लोगों को झुलसाना शुरू कर दिया। तेज धूप के उमस ने बेहाल कर दिया। थोड़ी थोड़ी देर में लोगों का गला सूख रहा था।
ऐसे में शिकंजी, जलजीरा, रस की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखी गई। दोपहर में तो लोग घरों से कम ही निकले। बाजार में कम ग्राहक ही पहुंचे। गर्मी को देखते हुए हर किसी की कोशिश यह है कि सुबह से ही अपना काम निपटा लें। सुबह से शाम तक लू चलने से लोग झुलसते रहे वहीं उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। फिलहाल लू और उमस से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें