फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी से सीएचसी में सिरदर्द, उल्टी-दस्त के बढ़ रहे हैं मरीज

विज्ञापन
सीएचसी कायमगंज परिसर में बैठे मरीज। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कायमगंज। इन दिनों भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। तेज धूप से लोग बीमार पड़ने लगे हैं। सीएचसी व निजी चिकित्सकों के यहां सिर दर्द, उल्टी-दस्त के मरीज अधिक पहुंच रहे हैं। भीषण गर्मी में डॉक्टर लोगों से धूप और बेवजह बाहर घूमने से बचने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

सुबह से ही तेज धूप व गर्म हवा का लोगों को अहसास होने लगता है। ऐसे में जो लोग धूप में निकलकर लापरवाही बरत रहे हैं, उन पर गर्मी का बुरा प्रभाव पड़ रहा है। गुरुवार को सीएचसी की इमरजेंसी में 10-12 मरीज भर्ती हुए। इनमें अधिकांश उल्टी-दस्त, सिर दर्द के ही थे। रोजाना ओपीडी में 250 से 300 मरीज पहुंच रहे हैं। इसमें 60 प्रतिशत मरीज सिर दर्द, उल्टी-दस्त के ही होते हैं।
सीएचसी के डॉ. विपिन कुमार ने बताया गर्मी के सीजन में मरीजों की संख्या बढ़ती है, इस बार गर्मी ने अप्रैल से ही तेजी पकड़ रखी है। ऐसे में लोगों को बीमारी से बचाव के लिए घर पर रहें और ओआरएस का घोल पिएं। जरूरी काम से अगर बाहर जाना है तो पूरी सिर और मुंह ढांककर ही निकलें।
विज्ञापन

दूषित और बासी खाने से बचें। लू से प्रभावित लोगों को छाया में लिटाकर उनके शरीर को सूती गीले कपड़े से पोंछे। लू लगने पर कमजोरी लगे, सिर दर्द हो, उल्टी महसूस हो, तेज पसीना और झटका जैसा महसूस हो, चक्कर आएं तो तत्काल डॉक्टर से सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें