फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगलूरू की रैक लगने से मक्का के भाव में तेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। रेलवे की रैक में लोड होने से मक्का के भाव में 30 से 50 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी आई है। फर्रुखाबाद से रविवार को 42 बोगियों की रैक कर्नाटक रवाना होगी। इसमें 26 हजार क्विंटल मक्का बंगलूरू जाएगी।
विज्ञापन

तीन दिन पहले तक 1950 से 1970 रुपये प्रति क्विंटल मक्का बिक रही थी। अब भाव बढ़कर दो हजार रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। नवीन मंडी स्थित व्यापारियों के अनुसार फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन से मालगाड़ी की रैक लोड होने से मक्का का भाव करीब 50 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गया है। स्थानीय मंडी के कुछ व्यापारी भी रैक में मक्का भेज रहे हैं। आढ़ती अजय गुप्ता का कहना है कि रैक लोड होने से ही मक्का के भाव में तेजी आई है।
रोजाना 20 से 25 ट्रक हो रही लोडिंग
स्थानीय मंडी से रोजाना 20 से 25 ट्रक मक्का की लोडिंग हो रही है। सबसे अधिक गुजरात के लिए ट्रक लोड हो रहे हैं। गुजरात के पालनपुर, सिद्धपुर, आनंद, ऊंझा के लिए ट्रक लोड हो रहे हैं। महाराष्ट्र, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश व राजस्थान भी मक्का जा रही है।
विज्ञापन

रकबा तो बढ़ा पर पैदावार घट गई
इस बार किसानों ने पिछले वर्ष की अपेक्षा अधिक रकबे में मक्का की बुवाई की, लेकिन पैदावार कम निकल रही है। पसईनगला निवासी पंचूलाल ने बताया कि गत वर्ष सात से आठ क्विंटल प्रति बीघा तक मक्का हो गई थी। इस बार दाना तो सही बैठा पर अधिक गर्मी से उपज कम होकर पांच से छह क्विंटल प्रति बीघा ही निकल रही।
1600 रुपये रहा था भाव, इस बार 400 रुपये क्विंटल अधिक
पिछले साल 1600 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर मक्का बिकी थी। इस बार सबसे पहले 2100 रुपये भाव खुला। फिर 1950 से 1970 रुपये प्रति क्विंटल के भाव मक्का बिकी। अब 2000 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से गत वर्ष की तुलना में 400 रुपये प्रति क्विंटल भाव अधिक मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें