फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घसिया चिलौली में दिखा मर्म और मातम का मंजर

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। कासगंज में हुए सड़क हादसे में गांव घसिया चिलौली के सात लोगों की मौत के बाद यहां मर्म और मातम का मंजर नजर आया। बुधवार सुबह गांव से सात अर्थियां उठीं तो हर किसी की आंख नम हो गई। अपनों की चीत्कार से लोगों का दिल दहल गया। शमसाबाद के ढाई घाट पर इन सातों की चिताएं जलीं। जबकि इसी हादसे में जान गंवाने वाले बच्चे के शव को दफनाया गया।
विज्ञापन

जनपद कासगंज थाना पटियाली क्षेत्र के गांव अशोकपुर के मोड़ के पास बोलेरो व टेंपो की भिड़ंत में कायमगंज के टेंपो सवार दो बच्चों व चालक समेत 10 लोगों की मौत हो गई थी। देर रात सभी के शव अपने-अपने घरों पर पहुंचे तो कोहराम मच गया। इसमें दो बच्चों समेत 8 गांव चिलौली के थे। चालक सरनाम गांव कुंवरपुर इमलाक का था।
मोहल्ला मेहंदीबाग निवासी किरन गंगवार का शव उनके मूल गांव ममापुर पहुंचा। नानी रूपरानी शर्मा के घर रह रही नातिन आरोही के शव को उसके माता-पिता औरैया के थाना बेला क्षेत्र के गांव पुरवा चौहान निवासी संजय शर्मा अपने घर ले गए। बुधवार सुबह गांव चिलौली से एक ही परिवार के 5 शव ढाई घाट ले जाए गए। ब्लाक प्रमुख अनुराधा दुबे के पति अरुण दुबे भी वहां पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने शव को कांधा दिया। गांव से एक साथ सभी शव उठे तो चारों ओर चीत्कार मच गया। चीखें सुनकर वहां मौजूद हर किसी की आंखों से आंसू बहने लगे। ममापुर से किरन गंगवार का भी शव ढाई घाट पहुंचा।
हादसे के शिकार हुए सभी शवों की एक साथ चिता जली, यह देख वहां मौजूद लोगों के दिल दहल गए। गांव कुंवरपुर इमलाक निवासी टेंपो चालक सरनाम के शव का अटैना घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
पति व बेटे ने दी मुखाग्नि
ढाई घाट पर विमलेश शर्मा के पुत्र गोपी शर्मा (9) के शव को दफनाया गया। मृतका रूपरानी की चिता को उनके पति नंदकिशोर शर्मा, सुनीता को पति रामशंकर शर्मा, मीना को पति राकेश शर्मा, मंजू को पति राजेंद्र शर्मा, नीरज को पति अमरेश गंगवार, किरन को पति सुधीर गंगवार और कुसुमलता सक्सेना की चिता को पुत्र रवि ने मुखाग्नि दी।
देवरानी, ननद व भौजाई की एक साथ जलीं चिताएं
गांव घसिया चिलौली निवासी रूपरानी की सुनीता देवरानी थी। दोनों के घर पास-पास हैं। दोनों की चिता एक साथ जलीं। इधर, घसिया चिलौली निवासी आंगनबाड़ी नीरज गंगवार की मेहंदीबाग निवासी किरन गंगवार भौजाई हैं। इन दोनों की भी एक साथ चिता जलीं। वैसे तो गांव घसिया चिलौली निवासी शर्मा परिवार के दो बच्चों समेत छह सदस्यों की हादसे में मौत हुई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें