ायमगंज में सीपी तिराहा पर ट्रैक्टर ट्राली से तरबूज उतारता दुकानदार। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज। तरबूज और खरबूजा की अच्छी पैदावार से इनके दामों में गिरावट हुई है। इससे लोग इन फलों का जमकर मजा ले रहे हैं। बाजार में आवक बढ़ने से 50 रुपये वाला तरबूज अब 10 रुपये में मिल रहा है। 70 रुपये किलो बिकने वाला खरबूजा 20 रुपये किलो मिलने लगा है।
गर्मी के मौसम में खरबूजा और तरबूज को लोग शौक के साथ खाते हैं। गंगा की तराई में इसकी अच्छी पैदावार होती है। खरबूजा राजस्थान और तरबूज बदायूं और आगरा से भी आता है। एक पखवाड़े पहले तक इनकी आवक बाजार में कम थी, इससे इनकी कीमतें आसमान पर थीं।
अब बाजार में स्थानीय व बदायूं जनपद से भरपूर आवक होने लगी है। इससे दामों में अच्छी खासी गिरावट आ गई है। सीपी तिराहे पर ट्रैक्टर ट्राली से तरबूज उतार रहे विक्रेता ओमकार सिंह ने बताया इस समय तबूज की कीमतें काफी गिर गईं हैं। एक दिन में मंडी में करीब 100 क्विंटल तरबूज की बिक्री हो रही है। गर्मी अधिक होने से फसल अच्छी है। खरबूजा की आवक 75 क्विंटल तक होगी।