फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिड़गिड़ाते रहे लोग, गरजता रहा बुलडोजर

विज्ञापन
शहर के मोहल्ला सेनापति के पास पटिया तोड़ती जेसीबी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दूसरे दिन दुकानदार गिड़गिड़ाते रहे और बुलडोजर पटिया, लोहे के जाल तोड़ता रहा। दो स्थानों पर महिलाओं के विरोध करने पर पालिका कर्मियों ने उनकी सीढ़ियां नहीं तोड़ीं। पक्के पुल पर जेसीबी ने एक पटिया तोड़ी, तो उसके नीचे ब्रिटिश काल का एक नाला निकला। उस पर कई दुकानें बनी हैं।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव, ईओ रविंद्र कुमार की देखरेख में पालिका और पुलिस की टीम ने गुरुवार को टाउनहाल से चौक तक दो जेसीबी से अतिक्रमण हटवाया। रकाबगंज में देशी शराब ठेके के बाहर बुलडोजर से तोड़फोड़ शुरू हुई, तो भीड़ घरों से निकली। पुलिस ने लाठियां पटक कर भगा दिया। कई दुकानदार खुद ही दुकानों के बाहर की पटिया तोड़ने लगे।
पक्का पुल पर तीन दुकानों के आगे बुलडोजर ने पटिया तोड़ीं। एक दुकान के बाहर करीब 15 फीट गहरा ब्रिटिश काल का नाला निकला। पालिका की टीम ने नाला कई जगह खोला, तो पता चला कि नाले के ऊपर निखिल की पान की दुकान, करू सिंधी और बन्ने हलवाई की मिठाई की दुकान है। बुलडोजर जब नुनहाई के पास एक मकान के बाहर बनी सीढ़ी हटाने पहुंचा, तो महिलाओं ने विरोध कर दिया।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट पहुंचीं, मगर महिलाएं नहीं मानीं। मजबूरन टीम बिना तोड़े ही आगे बढ़ गई। अधिवक्ता बीना कुशवाहा ने मकान के बाहर सीढ़ी और गैराज के बाहर रैंप बना रखा था। बुलडोजर ने हटाना चाहा, तो वह अपने अधिवक्ता पति के साथ बाहर निकलीं और सीढ़ी पर बैठ गईं। काफी जद्दोजहद के बाद भी वह नहीं हटीं, तो सीढ़ियां छोड़ दी गईं। हालांकि फुटपाथ पर बना रैंप ढहा दिया गया। प्रशासन ने चौक तक अतिक्रमण हटाया।
बुलडोजर में लगी आग, चार कर्मचारी बचे
फर्रुखाबाद। बिजली के तार से आगे का हिस्सा छू जाने से बुलडोजर में आग लग गई। चालक समेत बैठे चार लोगों ने कूदकर जान बचाई। आसपास के लोगों ने पानी डालकर आग बुझाई।
गुरुवार सुबह करीब 10 बजे चौक पर अतिक्रमण हटाने का काम पूरा हो गया। चालक आलोक बुलडोजर लेकर वापस चला, तो बुलडोजर के आगे का हिस्सा बिजली लाइन से छू गया। इससे इंजन में आग लग गई। चंद सेकेंड में ही बिजली बंद हो गई। चालक और उस पर सवार रामलखन, सुभाष, विजय ने कूद कर जान बचाई। आनन-फानन में आसपास दुकानदारों ने मिट्टी और बाल्टियों से पानी डालकर आग पर काबू पाया। बड़ा हादसा होने से बच गया।
कोई व्यापारी नेता विरोध करने नहीं पहुंचा
व्यापार मंडल के युवा नगर अध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव ने दुकानदारों के साथ पक्का पुल पर बुधवार को धरना देकर जाम लगाया था। सिटी मजिस्ट्रेट ने इसको गंभीरता से लिया। बताया जाता है कि शाम को युवा नेता को सिटी मजिस्ट्रेट ने कोतवाली में बुलाया और सख्त लहजे मेें हिदायत दी। इससे गुरुवार को कोई व्यापारी नेता नहीं दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें