फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीएम को जमीन पर बैठे मिले मरीज

विज्ञापन
लोहिया अस्पताल की ओपीडी में हड्डी रोग विशेषज्ञ के कक्ष के बाहर मरीज से बात करते एडीएम सुभाष चंद्र - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल में अव्यवस्थाओं की बढ़ती शिकायतों का सच जानने के लिए एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति ने औचक निरीक्षण किया। उन्हें फिजीशियन कक्ष के बाहर जमीन पर मरीज बैठे मिले। उन्हें बताया गया कि फिजीशियन राउंड पर हैं। उन्होंने ब्लड बैंक, इमरजेंसी, ओपीडी, डायलिसिस यूनिट का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

एडीएम बुधवार सुबह करीब 10 बजे लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचे। उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर देखा। इसके बाद मरीजों के बारे में जानकारी ली। यहां से वह ओपीडी गए और फिजीशियन के कक्ष के बाहर जमीन पर बैठे मरीजों से बात की।
मरीजों ने बताया कि दो घंटे से बैठे हैं, मगर डॉक्टर नहीं आए। एडीएम ने नाराजगी व्यक्त की, तो सीएमएस ने बताया कि एक ही फिजीशियन है। उन्हें वार्डों में राउंड करने में दो घंटे से अधिक समय लगता है। इसीलिए दिक्कत है।
विज्ञापन

इसके बाद आर्थो सर्जन के रूम के बाहर महिला मरीज से बातचीत की। उसे तुरंत रूम में भेजकर डा. रिषिकांत वर्मा से दिखाया। इसके बाद एडीएम फिजियोथैरेपी विभाग पहुंचे। वहां एक तीमारदार ने पर्चा बनवाने में काफी दिक्कत होने की बात कही।
इस पर सीएमएस ने बताया कि जल्द ही तीसरा काउंटर शुरू करेंगे। कर्मचारियों की कमी के चलते दिक्कत आती है। एडीएम ने ब्लड बैंक और डायलिसिसि यूनिट का भी निरीक्षण किया। उनके साथ सीएमएस डॉ. राजकुमार गुप्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें