फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपिल चेयरमैन के गेस्ट हाउस पर गरजा बुलडोजर

विज्ञापन
गांव पट्टी मदारी में कंपिल चेयरमैन का गेस्ट हाउस गिराती जेसीबी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कंपिल। कंपिल कस्बे से सटे गांव पट्टी मदारी में तालाब की 16 डिसमिल जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाए गए गेस्ट हाउस को शनिवार को ध्वस्त कर दिया गया। यह गेस्ट हाउस कंपिल चेयरमैन का है और इस पर करीब 57 लाख रुपये खर्च किए गए थे। जिस जमीन पर कब्जा किया गया उसकी कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है। शाम तक पूरा भवन ध्वस्त न होने से काम रोक दिया गया और फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव कमलाईपुर निवासी मुकेश यादव ने भ्रष्टाचार निरोधी संगठन में सपा नेता व कंपिल नगर पंचायत अध्यक्ष उदयपाल सिंह यादव के खिलाफ आय से अधिक करोड़ों की संपत्ति अर्जित करने और गांव पट्टी मदारी में तालाब की जमीन पर कब्जा करने की शिकायत 10 दिन पूर्व की थी।
इसकी जांच शुरू हुई तो पता चला कि जनवरी 2021 में तत्कालीन कायमगंज तहसीलदार ने इस गेस्ट हाउस को गिराने का आदेश किया था। इसमें 57 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया था, लेकिन प्रभावशाली चेयरमैन के आगे प्रशासन की कार्रवाई लटकी रही। दोबारा जांच शुरू हुई तो चेयरमैन ने तहसीलदार को प्रार्थना पत्र देकर जन हित में गेस्ट हाउस को न गिराने की मांग की। इस पर गुरुवार को तहसीलदार ने मौके पहुंचकर जांच के बाद प्रार्थना पत्र खारिज कर दिया था।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर साढ़े तीन बजे एसडीएम गौरव शुक्ला बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स व दो बुलडोजर लेकर गेस्ट हाउस गिरवाने पहुंच गए। वहां एसडीएम ने एनाउंस कर भूमि को तालाब की बताकर गेस्ट हाउस को तत्काल खाली करने का आदेश दिया। इसके बाद वहां लगी सोलर प्लेटें, बैटरी व फर्नीचर आदि सामान को चेयरमैन के कर्मचारियों ने निकालना शुरू कर दिया। सामान निकलते ही गेस्ट हाउस के 10 आलीशान बड़े हालों पर दो बुलडोजर गरजने लगे।
शाम तक पूरा भवन नहीं गिर सका तो तीसरा बुलडोजर मंगाया गया, पर अंधेरा होने से पहले तक पूरा भवन ध्वस्त नहीं हुआ। इससे कार्रवाई रोक दी गई। मौके पर बड़ी संख्या में फोर्स तैनात कर दी गई है।
एसडीएम गौरव शुक्ला ने बताया कि भवन का जो हिस्सा ध्वस्त होने से बचा है, उसे रविवार को गिराया जाएगा। चेयरमैन से 57 हजार रुपये अर्थदंड के साथ सरकारी भूमि के किराए की भी वसूली होगी। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार कर्मवीर सिंह, सीओ सोहराब आलम, कानूनगो नरेश पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें