फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी एंबुलेंस से चालक ढो रहे लकड़ियां

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मरीजों को समय से अस्पताल पहुंचाने के लिए नि:शुल्क सेवा वाली सरकारी एंबुलेंस से चालक लकड़ियां ढो रहे हैं। लिंजीगंज लोकेशन की 102 नंबर की एक एंबुलेंस से लकड़ियां उतरवाने का वीडियो वायरल हुआ तो विभागीय अधिकारी मामला निपटाने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

जिले में महिलाओं की सहूलियत के लिए 22 एंबुलेंस काम कर रही हैं। इन एंबुलेंस पर तैनात चालक और ईएमटी पूरी तरह मनमानी पर उतारू हैं। मरीज लाने और ले जाने के बजाय घरेलू काम के प्रयोग में एंबुलेंस लाई जा रही हैं।
एंबुलेंस स्टाफ की मनमानी का खुलासा गुरुवार को एक वीडियो वायरल होने पर हुआ। इस वीडियो में लिंजीगंज लोकेशन की एक एंबुलेंस का चालक शहर से करीब छह किमी दूर अपने गांव में लकड़ियां उतरवा रहा है। लकड़ियां उस सीट पर रखी हैं, जिस पर मरीज लेटता है। वीडियो वायरल होने के बाद एंबुलेंस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

मामले को निपटाने की जुगत में लगे अधिकारी
सरकार की मंशा के विपरीत मनमानी पर उतरे एंबुलेंस कर्मियों को बचाने के लिए विभागीय अधिकारी जुट गए हैं। अब तरह-तरह के बहाने बनाकर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें