फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूप की हौज में मिला किसान का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। किसान का शव खेत में बने नलकूप के हौज में पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उसकी बाइक सड़क किनारे एक दुकान पर और मोबाइल नलकूप की कोठरी के पास मिला। सूचना पर पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड भी पहुंचा।
विज्ञापन

शहर के गांव अमेठी कोहना निवासी रणधीर कुशवाह (40) चांदपुर निवासी विकास कटियार का खेत पेशगी पर लिए थे। रणधीर शुक्रवार सुबह घर से नाश्ता करके खेत के लिए निकले थे। दोपहर दो बजे रणधीर ने अपनी बाइक पांचाल घाट मार्ग पर रामू शाक्य की सीमेंट की दुकान के बाहर खड़ी कर दी।
रात नौ बजे तक जब रणधीर वापस दुकान पर नहीं पहुंचे, तो रामू ने बाइक दुकान के अंदर खड़ी कर ली। इससे पहले रात आठ बजे के करीब परिवार के लोग रणधीर को देखने नलकूप पर पहुंचे तो वहां ताला लगा था। शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे रणधीर के बड़े भाई बलवीर कुशवाह उन्हें ढूंढने खेत पर पहुंचे तो शव नलकूप के हौज में पानी में पड़ा मिला। सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। खोजी कुत्ता पास स्थित नाले की और दौड़ता रहा।
विज्ञापन

सबसे बड़े भाई हंसराम ने बताया कि रात में रणधीर के साथ माधवपुर का एक युवक देखा गया था। भाई के साथ कुछ अनहोनी जरूर हुई है। सूचना पर पत्नी गुड्डी, मां धनदेवी, पुत्र त्रिलोकी और बेटी खुशबू व पल्लवी का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
सीओ सिटी प्रदीप सिंह ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद परिजनों से बातचीत की। रणधीर नशे का आदी भी था। नलकूप पर पुलिस को खाने के बर्तन भी मिले हैं, जिसमें कुछ बीड़ी पड़ी थीं। पुलिस को अनुमान है कि रात में यहां खाना भी खाया गया होगा। अंदेशा है कि कुछ और लोग भी रहे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें