फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने अनुराग की पत्नी के लिए बयान

विज्ञापन
अपराध शाखा के एसपी को बयान देकर सेना के ग्रेस्ट हाउस से आती मीनाक्षी दुबे व अर्चना दुबे। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बसपा नेता अनुपम के भाई अनुराग दुबे की पत्नी की शिकायत पर जांच शुरू हो गई है। अपराध शाखा लखनऊ से आए एसपी प्रीत सिंह राठौर ने सेना के गेस्ट हाउस में अनुराग की पत्नी के बयान लिए। उन्होंने लिखित में बयान मांगे।
विज्ञापन

फतेहगढ़ के मोहल्ला कसरट्टा निवासी अनुराग दुबे की पत्नी अर्चना दुबे ने राष्ट्रीय महिला आयोग और मानवाधिकार आयोग को शिकायत भेजी थी। इसमें पति और जेठ अनुपम दुबे पर झूठे मुकदमे लगाकर उत्पीड़न करने का आरोप करने का आरोप लगाया। इससे पूरा परिवार परेशान है। राष्ट्रीय महिला और मानवाधिकार आयोग ने अपराधा शाखा लखनऊ को मामले की जांच सौंपी। मंगलवार को लखनऊ से अपराध शाखा के एसपी फतेहगढ़ स्थित सेना के गेस्ट हाउस में पहुंचे। उन्होंने अर्चना दुबे को बयान देने के लिए वहां बुलाया।
अर्चना दुबे अपनी जेठानी मीनाक्षी दुबे के साथ गेस्ट हाउस पहुंचीं। वहां एसपी ने दोनों लोगों से पूछताछ की। मीनाक्षी दुबे ने बताया कि एसपी ने लिखित में बयान देने की बात कही है। इस कारण लिखित में अर्चना ने बयान दिए। एसपी अभी जिले में रुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें