फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद, शमसाबाद व कमालगंज में बीडीओ तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ब्लॉक मोहम्मदाबाद, शमसाबाद व कमालगंज में बीडीओ की तैनाती कर दी गई। बीडीओ को विकास की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जनपद में कुछ वर्षों से खंड विकास अधिकारियों की कमी होने से दूसरे विभाग के अधिकारियों को बीडीओ का अतिरिक्त चार्ज दिया गया था। शासन से 29 अक्तूबर को जिले में तीन बीडीओ की तैनाती की गई, उन्होंने कार्यभार ग्रहण कर लिया।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ने ब्लॉक कमालगंज का बीडीओ आलोक आर्य को चार्ज देकर जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया। ब्लॉक शमसबाद में बीडीओ मो.आरिफ की तैनाती की गई। इससे एडीएसटीओ विक्रांत तिवारी अतिरिक्त चार्ज से मुक्त हो गए। वहीं, ब्लॉक मोहम्मदाबाद में बीडीओ गोपीनाथ पाठक की तैनाती होने से अपर जिला सहकारी अधिकारी श्रीप्रकाश उपाध्याय अतिरिक्त पदभार से मुक्त हो गए। दो दिन पूर्व प्रशिक्षु एसडीएम कुंवर सचिन सिंह को बीडीओ बढ़पुर का चार्ज दिया गया था। इससे यहां अतिरिक्त चार्ज देख रहे डीपीओ भारत प्रसाद अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें