फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गायब होने से 51 हजार घरों में पेयजल संकट

विज्ञापन
शहर के बिरिया मोहल्ला में पानी भरने को हैंडपंप पर लगी भीड़। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बारिश और तेज हवा से गुरुवार को गुल हुई बिजली शुक्रवार को भी नहीं आई। इससे 40 मोहल्लों के करीब 51 हजार घरों की पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। सबमर्सिबल पंप भी नहीं चल पाए।
विज्ञापन

नगर पालिका के 10 नलकूपों पर जनरेटर लगे हैं लेकिन उन्हेें चलाया नहीं गया। नगर पालिका ने भी पानी के टैंकर नहीं भिजवाए। इससे परेशानी और बढ़ गई। पानी भरने के लिए हैंडपंप पर सुबह से ही भीड़ लग गई। नगर पालिका के ईओ रविंद्र कुमार ने बताया कि जहां जेनरेटर लगे वहां लाइट आ गई थी, लिहाजा पानी दे दिया गया था। टीलिया और बजरिया फील्ड में मांग के बाद टैंकर भिजवा दिए गए। अब जहां से मांग आएगी टैंकर भेजेंगे।
इन नलकूपों पर लगे जेनरेटर
शहर के पटेल पार्क, लिंजीगंज, आवास विकास, सातनपुर एवं फतेहगढ़ के रोडवेज कार्यशाला के पीछे, स्टेडियम स्थित टंकी परिसर के भीतर और बाहर, जिला अस्पताल, नवदिया के नलकूपों पर जेनरेटर लगे हैं।
विज्ञापन

किस जोन में कितने पानी के कनेक्शन
लकूला आवास विकास- तीन हजार, फतेहगढ़- पांच हजार, लालसराय- सात हजार, सातनपुर- 13 हजार, टाउनहाल- 23 हजार,
लोग बोले
गढ़ी मुकीम खां के अतीक उर रहमान ने बताया कि दो-दो घंटे तक हैंडपंप पर लाइन लगाकर एक बाल्टी पानी मिल सका। एक टैंकर भी नहीं भेजा, जिससे पानी भर जाता। मोहल्ले के ही शान मोहम्मद का बड़ा परिवार है। पानी के लिए परिवार के लोग गुरुवार से परेशान हैं। जिन नलकूपों पर जेनरेटर लगे, वहां से भी पानी की आपूर्ति नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें