फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से शुरू हुआ दशलक्षण महापर्व

विज्ञापन
शहर के मोहल्ला जोगराज में जैन मंदिर में पूजन करतीं महिलाएं। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर के सभी जैन मंदिरों में दशलक्षण महापर्व का शुभारंभ धूमधाम से हो गया। जैन धर्म के लोगों ने भगवान महावीर का पूजन किया। सभी ने 10 दिन तक नियमों का पालन करते हुए पर्व श्रद्धा और भक्ति से मनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

शहर के प्रसिद्ध मोहल्ला जोगराज स्थित महावीर दिगंबर जैन मंदिर, लोहाई रोड स्थित पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर, सधवाड़ा स्थित नेमीनाथ दिगंबर जैन मंदिर में महापर्व का शुभारंभ किया गया। जोगराज मोहल्ला स्थित मंदिर में पुजारी अभिषेक जैन ने विधिविधान से पूजन कराया। दस दिन तक तपस्या, भक्ति, आराधना, सुख-शांति पूर्वक पूर्ण होने की भगवान महावीर से प्रार्थना की गई। पुजारी अभिषेक ने कहा कि आप सभी को मन से, वचन से, कर्म से पहले दिन उत्तम क्षमा, दूसरे दिन उत्तम मार्दव, फिर उत्तम आर्जव, उत्तम सत्य, उत्तम शौच, उत्तम संयम, उत्तम तप, उत्तम त्याग, उत्तम आकिंचन्य और उत्तम ब्रह्मचर्य का पालन करना है। इसमें कोई भी असावधानी नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि दस दिन चलने वाला पर्व भाद्र पद की पंचमी से व्रत किए जाते हैं। पूजन में कन्हैया लाल जैन, रोमिन जैन, नीरज, पूनम जैन, मनी, आरती जैन आदि लोग मौजूद रहे। बाद में प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें