फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में तोड़फोड़ कर पुजारी को पीटा बिजली काटी

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। दबंगों ने मंदिर के पुजारी के साथ गालीगलौज व मारपीट की। विरोध पर मंदिर में तोड़फोड़ कर सामान क्षतिग्रस्त कर दिया। पुजारी ने वर्तमान प्रधान सहित चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

छीता कपूरापुर ग्राम पंचायत के मजरा खूटादेव निवासी स्वामी राघवानंद ने वर्तमान प्रधान, राजीव, मुन्ना व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें कहा कि वह गांव में स्थित शिव मंदिर में पुजारी है। गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे राजीव, मुन्ना अपने परिवार के अन्य युवक के साथ मंदिर में आए और उनके साथ गालीगलौज और मारपीट की। विरोध करने पर आरोपियों ने मंदिर में तोड़फोड़ की। जिससे परिसर में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। आरोप है कि वर्तमान प्रधान मंदिर में आते हैं और पुजारी को परेशान करते हैं। वह मंदिर में अकेला रहता है। उसके साथ आरोपी कभी भी अप्रिय घटना घटित कर सकते हैं। आरोपियों ने मंदिर की बिजली का तार भी काट दिया है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें