फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे लाइन पुल के नीचे पड़ा मिला युवक का शव

विज्ञापन
रामू की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कमालगंज(फर्रुखाबाद)। खुदागंज स्थित काली नदी के रेलवे लाइन पुल के नीचे शाम को एक युवक का शव पड़ा मिला। शव पड़े होने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। युवक का एक हाथ धड़ से गायब था। पुलिस ने पहुंचकर जांच-पड़ताल की। रिश्तेदारों ने पहुंचकर युवक की शिनाख्त की।
विज्ञापन

जनपद की सीमा पर स्थित काली नदी के रेलवे लाइन पुल के नीचे सोमवार शाम साढ़े छ: बजे बच्चों ने एक युवक के शव को पड़ा देखा। बच्चों ने खुदागंज गांव पहुंचकर शव पड़े होने की जानकारी ग्रामीणों को दी। खुदागंज चौकी प्रभारी जगदीश भाटी पुलिस बल के साथ नदी के पास पहुंचे। युवक के धड़ से सीधा हाथ गायब था। पेट में गहरा घाव था और पैर टूटे थे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से नदी के पास झाड़ियों में युवक के हाथ की खोजबीन की। लेकिन उसका पता नहीं चला।
सिंधौली निवासी धर्मेद्र कुमार ने पहुंचकर शव की शिनाख्त कन्नौज जनपद के थाना तिर्वा के गांव भुनियापुर निवासी रामू (33) के रूप में की। धर्मेंद्र ने बताया कि रामू उसके छोटे भाई जितेंद्र का साला है। रामू ससुराल में पत्नी को छोड़ने गया था। वहां किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। ट्रेन से टक्कर लगने से रामू की मौत होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

धर्मेंद्र ने रामू के परिजनों को मौत की जानकारी दी। मौत की सूचना पर रामू की बहन लक्ष्मी का रो-रोककर बुरा हाल था। खुदागंज चौकी प्रभारी जगदीश भाटी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। युवक की मौत का कारण पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें