फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन लगवाने में ग्रामीण कर रहे टाल मटोल, सीडीओ ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। कोरोना से लड़ने के लिए टीके को सबसे बड़ा हथियार माना गया है लेकिन ग्रामीणों के मन में टीके को लेकर भय व्याप्त है। लोग टीका लगवाने में टाल मटोल कर रहे हैं। शनिवार को दो गांवों में कैंप लगाकर टीकाकरण अभियान चलाया गया। दोपहर को एक कैंप में निरीक्षण करने पहुंची सीडीओ ने सभी के टीकाकरण के निर्देश निगरानी समिति को दिए।
विज्ञापन

बहोरनपुर टप्पा हवेली गांव में लगे कैंप में एएनएम ने 10 ग्रामीणों के टीका लगाया। निगरानी समिति की टीम गांव में 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को घर-घर बुलाने गई लेकिन ग्रामीण टाल मटोल करते रहे। कई ग्रामीण तो घर से ही चले गए। कुछ ने दरवाजे ही नहीं खोले। कैंप में नायब तहसीलदार रविंद्र पाल, बीडीओ राजेश बघेल ने पहुंचकर टीकाकरण कार्य का निरीक्षण किया। प्रधान रामा देवी के पति प्रमोद कुमार भी मौजूद रहे।
शुक्रवार को गांव के 60 लोगों की सूची तैयार की गई थी। अमानाबाद गांव के विद्यालय में लगे कैंप में शाम चार बजे तक 20 ग्रामीणों ने पहुंचकर वैक्सीनेशन कराया। निगरानी समिति की टीम ने गांव में घर-घर जाकर ग्रामीणों को टीका लगवाने के लिए जागरूक किया। यहां 45 वर्ष से अधिक उम्र के 160 लोगों की सूची बनाई गई थी। दोपहर करीब एक बजे मुख्य विकास अधिकारी एम. अरुन्मोली ने अमानाबाद कैंप पर पहुंचकर निरीक्षण किया। सीडीओ ने एएनएम रेखा यादव व ग्राम सचिव विवेक कुमार से वैक्सीनेशन स्थिति की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें