फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित एक्सईएन की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव ड्यूटी के दौरान कोरोना संक्रमित हुए विद्युत परीक्षण खंड के एक्सईएन सुनील कुमार की मेडिकल कॉलेज लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन उनका शव पैतृक गांव लखनई जिला फिरोजाबाद ले गए। एक्सईएन की मौत पर निगम के अफसरों व कर्मचारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। 19 मई को उनकी कोरोना निगेटिव रिपोर्ट आ गई थी लेकिन फेफड़ों में संक्रमण बना रहा। साथ ही वे डायबिटीज से भी पीड़ित थे।
विज्ञापन

सुनील कुमार की बढ़पुर ब्लॉक में नामांकन कराने के लिए आरओ पद पर ड्यूटी लगी थी। इस दौरान उनके साथ काम कर रहा कंप्यूटर ऑपरेटर नामांकन के बाद कोरोना संक्रमित हो गया था। इससे 21 अप्रैल को उन्होंने अपनी जांच कराई, जो पॉजिटिव आई। 24 अप्रैल को तबीयत बिगड़ने पर भाई अवर अभियंता संदीप कुमार ने उनको लखनऊ के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां उनका लगातार इलाज चल रहा था।
19 मई को रिपोर्ट निगेटिव आई लेकिन फेफड़ों के संक्रमण की वजह से हालत गंभीर बनी रही। शुक्रवार रात उनकी मौत हो गई। भोलेपुर स्थित डिवीजन कार्यालय में शनिवार को एक्सईएन शहरी आरबी यादव, एक्सईएन ग्रामीण हरिबरन सिंह, एसडीओ जितेंद्र सिंह, एसडीओ कमलेश कुमार व अन्य एसडीओ और कर्मचारियों ने एक्सईएन सुनील कुमार को श्रृद्घाजंलि दी। इसके अलावा शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में जनपद में 12 लोग और संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें